UPTak Baithak Logo

क्या मोदी सरकार के मंत्री पंकज चौधरी बनेंगे यूपी BJP के प्रदेश अध्यक्ष? महाराजगंज से आने वाले इन कद्दावर नेता को जानिए

यूपी में भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसे लेकर कयासबाजी तेज है. इस बीच महराजगंज से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाम तेजी से आगे चल रहा है. क्या पंकज चौधरी के हाथों कमान जाएगी या फिर कोई और नेता भाजपा का यूपी में मुखिया बनेगा, इस बात का फैसला 14 दिसंबर को हो जाएगा.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में पंकज चौधरी (फोटो इंडिया टुडे ग्रुप)
तस्वीर में पंकज चौधरी (फोटो इंडिया टुडे ग्रुप)
social share
Google CTA

रविवार 14 दिसंबर को यह साफ हो जाएगा कि उत्तर प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष कौन बनेगा. भाजपा ने इसके लिए अपनी कवायद भी तेज कर दी है. दिन पर दिन यूपी बीजेपी के भीतर समीकरण भी तेजी से बदल रहे हैं. पहले साध्वी निरंजन ज्योति, फिर बीएल वर्मा तो अब केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री और महराजगंज से भाजपा सांसद पंकज चौधरी का नाम यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है. वह सात बार के भाजपा सांसद हैं. चर्चा तेज है कि भाजपा OBC समाज के किसी चेहरे को ही अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाएगी. पंकज चौधरी कुर्मी बिरादरी (OBC) से आते हैं इसलिए उनका नाम अब साध्वी निरंजन ज्योति और बीएल वर्मा से भी आगे बताया जा रहा है. हालांकि भाजपा चौंकाने वाले फैसले लेने के लिए जानी जाती है. अगर इस बार भी भाजपा ने कोई हैरान करने वाला फैसला नहीं लिया तो पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है.