लेटेस्ट न्यूज़

कड़ाके की ठंड में नसबंदी कराने के बाद जमीन पर लेटीं ये 13 महिलाएं, वायरल वीडियो ने खोली सिस्टम की पोल तो ये सब कहने लगे सीएमओ साहब

सीएचसी तरबगंज में भारी लापरवाही देखने को मिली. यहां महिलाओं की नसबंदी ऑपरेशन के बाद उन्हें बेड की जगह इस कड़ाके की ठंड में ठंडे फर्श पर ही लिटा दिया गया.  फर्श पर बेसुध लेटी इन महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. 

ADVERTISEMENT

Screengrab from viral video
Screengrab from viral video
social share
google news

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से स्वास्थ्य विभाग की एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. एक ओर जहां सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे कर रही है. वहीं दूसरी ओर सीएचसी तरबगंज में भारी लापरवाही देखने को मिली.  यहां महिलाओं की नसबंदी ऑपरेशन के बाद उन्हें बेड की जगह इस कड़ाके की ठंड में ठंडे फर्श पर ही लिटा दिया गया.  फर्श पर बेसुध लेटी इन महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. 

कड़ाके की ठंड में फर्श पर लेटीं महिलाएं

जानकारी के मुताबिक सीएचसी तरबगंज में नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था. इस दौरान कुल 13 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद प्रोटोकॉल के तहत मरीजों को सुरक्षित और गर्म बिस्तर मिलना चाहिए था. लेकिन अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए उन्हें ठंडे फर्श पर लेटने के लिए मजबूर कर दिया. भयानक ठंड और शीतलहर के बीच अपनी बहू-बेटियों को जमीन पर पड़ा देख तीमारदारों ने कड़ा विरोध जताया. परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद शरीर कमजोर होता है. ऐसे में ठंडे फर्श पर लिटाना उनकी जान जोखिम में डालने जैसा है. 

दोषियों के खिलाफ एक्शन लेंगे-सीएमओ

अस्पताल में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं फर्श पर एक-दूसरे के करीब लेटी हुई हैं और उनके पास कोई बुनियादी सुविधा मौजूद नहीं है. वीडियो वायरल होते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठने लगे हैं. मामला गरमाता देख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संत लाल पटेल ने संज्ञान लिया है. उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कहा कि घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं. सीएमओ ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट आने के बाद जो भी कर्मचारी या अधिकारी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें: लक्ष्मी के हाथ पर लिखा था P और L, इसी बात से हो गई कातिल पति प्रदीप की शिनाख्त, ये मर्डर मिस्ट्री हिला देगी!