लेटेस्ट न्यूज़

लक्ष्मी के हाथ पर लिखा था P और L, इसी बात से हो गई कातिल पति प्रदीप की शिनाख्त, ये मर्डर मिस्ट्री हिला देगी!

21 दिसंबर को चोलापुर के कैथोर गांव में एक 28 साल की महिला का शव मिला था. इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा पुलिस ने महिला के हाथ पर बने टैटू के आधार पर किया है. फिलहाल इस मामले में महिला के पति प्रदीप मिश्रा ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Varanasi News
Varanasi News
social share
google news

खामोश लाश भी कभी-कभी अपनी पहचान और कातिल का सुराग साथ लेकर चलती है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वाराणसी में बीते दिन पुलिस को एक महिला की लावारिश लाश मिली. काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग हाथ नहीं लगा तो पुलिस ने महिला के हाथ पर बने एक टैटू से इस केस की गुत्थी सुलझाने की कोशिश शुरू की. महिला के हाथ पर अंग्रेजी में 'P' और 'L' लिखा हुआ था. जांच के दौरान पता चला कि महिला का नाम लक्ष्मी मिश्रा है. लेकिन जब पुलिस ने लक्ष्मी के पति प्रदीप से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका कुछ पता नहीं चल पाया. यहां से पुलिस को लक्ष्मी के पति पर शक हुआ. पुलिस ने जब प्रदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने पत्नी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया. 

21 दिसंबर को पुलिस को मिली लावारिश लाश

बीते 21 दिसंबर को चोलापुर के कैथोर गांव में एक 28 साल की महिला का शव मिला था. महिला के सिर को देखकर ऐसा लग रहा था मानों किसी ने ईंट और पत्थरों से बुरी तरह कुचला हो ताकि पहचान ना हो सके. पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था.  लेकिन महिला के हाथ पर अंग्रेजी में 'P' और 'L' लिखा था. एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यान के नेतृत्व में जांच शुरू हुई तो पता चला कि 'P' से प्रदीप और  'L' से लक्ष्मी होता है. मृतका की पहचान लक्ष्मी मिश्रा के रूप में हुई और उसका पति प्रदीप मिश्रा भी गायब था.

पहले मुफलर से घोंटा गला फिर ईंट से कुचला सिर

पुलिस ने 22 दिसंबर को घेराबंदी कर आरोपी पति प्रदीप मिश्रा उर्फ गुड्डू को महमूदपुर मोड़ से गिरफ्तार किया. पूछताछ में प्रदीप ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसकी शादी 2017 में हुई थी. उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. प्रदीप का कहना है कि जब वह अपनी पत्नी पर रोक-टोक करता तो वह उससे झगड़ा करती थी. प्रदीप के मुताबिक 19 दिसंबर को वह पत्नी लक्ष्मी को लेकर अपनी बहन के ससुराल जौनपुर गया था. इस दौरान जब सब खाना खाकर सोने की तैयारी में थे तब भी पत्नी जोर-जोर से चिल्लाकर मेरे साथ गाजी गलौज करते हुए लड़ने लगी.  मुझे बहुत क्रोध आया. जब मैंने उसे शान्त कराया तो उसने बोला कि मुझे बाहर लेकर चलो चाय पिलाने. इस दौरान ही प्रदीप उसे ऑटो में बैठाकर सुनसान इलाके की तरफ ले गया. फिर रास्ते में पड़ा एक सीमेंट का ईंट लेकर ऑटो में रख लिया और कैथोर जाने वाले एक सुनसान रास्ते पर मुफलर से उसका गला घोंट दिया. इसके बाद शव को ऑटो में रखकर चोलापुर के ग्रााम कैथोर मोहनदासपुर गया और शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे को आटो में रखे ईंट से कुचल दिया. फिर ईंट को झाड़ में फेंक दिया और पत्नी के शव को घसीटकर पास में लगे सूखे बाजरे के ढेर में छिपा दिया. इसके बाद अपनी बहन के घर वापस चला गया. 

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

एडीसीपी नीतू कात्यान ने बताया कि आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया मफलर,खून से सनी सीमेंटेड ईंट, मोबाइल फोन और वह ऑटो बरामद कर लिया गया है जिससे वह लक्ष्मी को लेकर घटना स्थल तक गया था. आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: UP Weather:पहाड़ों की बर्फीली हवाएं बढ़ाएंगी गलन, 23 से 24 दिसंबर तक यूपी के इन 28 जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड