लेटेस्ट न्यूज़

आयुष यादव को मारी गईं थी सीने-जांघ में गोलियां, अब पिता बच्चा यादव और बहन प्राची ने ये बता सीएम योगी से कर दी बड़ी मांग

UP News: बीते शनिवार बलिया में आयुष यादव नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी. उसे उसके घर के सामने ही गोलियां मारी गई थी. पीड़ित परिवार ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ भी केस दर्ज करवाया था. अब इस मामले में पीड़ित परिवार ने सामने आकर अपनी बात रखी है.

ADVERTISEMENT

Ballia, Ballia News, Ballia Crime News, Ballia Crime, Ballia Police, Ballia Ayush Yadav murder case, UP News, UP Crime, UP Crime News, UP Viral News, बलिया, बलिया न्यूज, बलिया क्राइम न्यूज, बलिया क्राइम, बलिया पुलिस
UP News
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर बेल्थरा रोड पर पिछले शनिवार 25 साल के आयुष यादव की उसके घर के बाहर ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. आयुष के सीने और जांघ में उस समय गोली मारी गई थी, जिस समय वह घर के बाहर टहल रहा था. अचानक बाइक सवार 3 युवकों ने आयुष पर गोलियां चला दी थीं. बता दें कि इस मामले में पीड़ित परिवार की तरफ से कुछ युवकों के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया गया था. इस कांड ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया था. बता दें कि अभी तक आयुष हत्याकांड को लेकर कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.