लेटेस्ट न्यूज़

घर के बाहर टहल रहे आयुष यादव के सीने और जांघ में मार दी गईं गोलियां, दरवाजे पर तड़पते हुए गिर गया वो

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया में 25 साल आयुष यादव को दर्दनाक मौत दी गई. उसके घर के सामने ही उसपर गोलियां चला दी गईं. इस हत्याकांड से हड़कंप मच गया. आयुष तड़पता हुआ अपने घर के गेट पर ही जा गिरा.

ADVERTISEMENT

Ballia, Ballia News, Ballia Crime News, Ballia Crime, Ballia Police, Ballia Ayush Yadav murder case, UP News, UP Crime, UP Crime News, UP Viral News, बलिया, बलिया न्यूज, बलिया क्राइम न्यूज, बलिया क्राइम
UP News
social share
Google CTA

UP News: बलिया के बंसी पैलेस के पास रहने वाला 25 साल का आयुष कल शाम अपने घर के बाहर टहल रहा था. मगर उसे अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल उसे दर्दनाक मौत दी जाने वाली है. अचानक वहां बाइक आई. बाइक पर 3 लोग सवार थे. आयुष कुछ समझ पाता तब तक वहां ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनी गई. आस-पास खड़े लोग भी समझ नहीं आए कि गोलियां किसे चलाई गई. सभी अपना-अपना बचाव करने लगे. जैसे ही लोगों ने अपने आस-पास देखा तो उनके होश उड़ गए. बता दें कि बाइक सवारों ने आयुष पर ही गोलियां चलाई थी.