लेटेस्ट न्यूज़

खेत में बैठा बाघ लखीमपुर खीरी के मुन्नालाल को आधा खा गया! इस हाल में मिली उनकी बॉडी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा क्षेत्र से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां के पंडितपुरवा गांव में एक 35 साल के किसान मुन्नालाल को बाघ ने हमला कर मार डाला है.

ADVERTISEMENT

Lakhimpur Kheri News
Lakhimpur Kheri News
social share
google news

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा क्षेत्र से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां के पंडितपुरवा गांव में एक 35 साल के किसान मुन्नालाल को बाघ ने हमला कर मार डाला है. किसान मुन्नालाल का अधखाया शव पड़ोस के लोकईपुरवा गांव के गन्ने के खेत से बरामद हुआ जिसे देखकर लोगों में दहशत का माहौल है. गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही पर जमकर हंगामा किया. इस दौरान मौके पर पहुंचे स्थानीय भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी का वन विभाग के अधिकारियों पर भड़कने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.