कांवड़ यात्रा रूट पर जो चेक कर रहे आधार कार्ड और नेम प्लेट उनपर जयंत चौधरी का आ गया तीखा रिएक्शन
Jayant Chaudhary on Kanwar Yatra: कांवर यात्रा से पहले कुछ हिंदू संगठन दुकानदारों का नाम पूछ रहे हैं और उनका आधार कार्ड भी चेक कर रहे हैं. इसी मामले पर जब केंद्रीय मंत्री और रालोद मुखिया जयंत चौधरी से सवाल पूछा गया तो उनका विस्फोटक रिएक्शन सामने आया.
ADVERTISEMENT

Jayant Chaudhary
Jayant Chaudhary on Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश में 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है. इस बीच यूपी की योगी सरकार ने अपनी पहचान बताने वाले नियम को फिर से अनिवार्य कर दिया है. नियम के अनुसार, कांवड़ यात्रा रूट पर खाने-पीने की दुकान लगाने वालों को नेम प्लेट लगाना जरुरी होगा. इसी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. ऐसा दावा है कि कुछ हिंदू संगठन दुकानदारों का नाम पूछ रहे हैं और उनका आधार कार्ड भी चेक कर रहे हैं. इसी मामले पर जब केंद्रीय मंत्री और रालोद मुखिया जयंत चौधरी से सवाल पूछा गया तो उनका विस्फोटक रिएक्शन सामने आया.
