UPTak Baithak Logo

झांसी मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी में महिला के शव की आंख-कान कुतरे मिलने से मचा हंगामा, परिजनों ने लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप

झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी में एक 27 वर्षीय महिला के शव की आंख और कान को चूहों ने कुतर दिया. परिजन ने मॉर्चरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसे छोटे कीड़े या कॉकरोच का नुकसान बताया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी से एक बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि फ्रीजर में रखे 27 वर्षीय महिला के शव की आंख और कान को चूहों ने कुतर दिया. इस घटना के बाद मृतका के परिजनों ने मॉर्चरी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. वहीं मेडिकल कॉलेज के सीएमएस ने चूहों द्वारा नुकसान पहुंचाने की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि यह किसी छोटे कीड़े या कॉकरोच का काम हो सकता है. फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है.