लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में मुस्लिम परिवार ने 1 करोड़ देकर अनुभव कालरा से खरीदा था मकान, लेकिन इस वजह से पड़ोसियों ने लगवा दिया ताला

मेरठ के थापर नगर में मुस्लिम परिवार द्वारा मकान खरीदकर दूध का कारोबार शुरू करने पर हिंदू परिवारों ने विरोध और पलायन की चेतावनी दी. पुलिस ने मकान में ताला लगाकर दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले को शांत किया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के सदर बाजार क्षेत्र के थापर नगर मोहल्ले में एक मुस्लिम परिवार द्वारा मकान खरीदकर दूध का कारोबार शुरू करने के बाद विवाद की स्थिति पैदा हो गई. इलाके के कुछ हिंदू परिवारों ने विरोध जताते हुए पलायन की चेतावनी दी और प्रदर्शन शुरू कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मकान में ताला लगा दिया और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बात की.