लेटेस्ट न्यूज़

7 दिन और बढ़ी SIR की डेडलाइन, 11 दिसंबर तक जमा होंगे फॉर्म, 14 फरवरी को आएगी फाइनल लिस्ट

उत्तर प्रदेश और 12 अन्य राज्यों में मतदाता सूची सुधार (SIR) प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी गई है. BLO और सुपरवाइजर का मानदेय भी बढ़ाकर 12,000 और 18,000 कर दिया गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ा दी गई है. निर्वाचन आयोग ने अब SIR फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 4 दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है. यह कदम BLO (ब्लॉक लिस्टिंग अधिकारी) और कर्मचारियों पर बढ़ते काम के दबाव को देखते हुए उठाया गया है. बता दें कि प्रदेश में SIR प्रक्रिया के दौरान लगातार कार्यभार और लक्ष्य पूरे करने के दबाव के कारण कई BLO मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हैं. हाल के महीनों में प्रदेश में 7 BLO की मौत हो चकी है, जिनमें से 3 ने आत्महत्या की और 4 की हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज से मौत हुई है.