लेटेस्ट न्यूज़

BLO को 6000 की बजाय 12 हजार का मानदेय! SIR के बीच समझिए इस फैसले की चर्चा पर क्यों है बवाल

चुनाव आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर्स का मानदेय ₹6000 से बढ़ाकर ₹12,000 कर दिया है. बीएलओ सुपरवाइजर का मानदेय ₹12,000 से बढ़ाकर ₹18,000 कर दिया है. इसके अलावा वोटर लिस्ट में सुधार और संशोधन का काम करने वाले BLO को मिलने वाला इंसेंटिव भी बढ़ा दिया गया है.

ADVERTISEMENT

Hike in BLO Salary
Hike in BLO Salary
social share
google news

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर को लेकर पूरे देश में बवाल है. विपक्षी पार्टी का आरोप है कि केंद्रीय चुनाव आयोग सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर वोट काटने का काम कर रही है. वहीं एसआईआर को जमीन पर उतारने वाले बूथ लेवल ऑफिसर यानी बीएलओ लगातार काम के दबाव का आरोप लगा रहे हैं. लेकिन इस बीच शनिवार को बीएलओ और उनके सुपरवाइजर के मानदेय को बढ़ाने जानकारी सामने आई. न्यूज एजेंसी ने चुनाव आयोग का एक लेटर एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. लेकिन इस फैसले की डेट को लेकर सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया. इस लेटर पर 2 अगस्त 2025 की डेट लिखी हुई है. इसे सर्च करने पर भारत सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया (PIB) की 2 अगस्त की न्यूज रिलीज मिली है. इसमें चुनाव आयोग के इस फैसले की जानकारी दी गई है. अब जब यूपी समेत देशभर से SIR को लेकर BLO के दबाव में होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो इस लेटर की टाइमिंग की चर्चा हो रही है.