सपा की इस बागी विधायक के घर पहुंचे अखिलेश यादव, सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर की क्या है इनसाइड स्टोरी
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है. ये तस्वीर है समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की जो सपा की बागी विधायक कही जाने वाली महाराजी देवी के घर पहुंचे थे.सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh yadav attend marriage
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है. ये तस्वीर है समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की जो सपा की बागी विधायक कही जाने वाली महाराजी देवी के घर पहुंचे थे.सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. बता दें कि ये तस्वीर अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी की बेटी की शादी के दौरान की है. इस शादी में अखिलेश यादव ने शिरकत कर सबको चौंका दिया. क्योंकि हाल ही में महाराजी देवी को लेकर यह चर्चा थी कि वह सपा से बगावत करके बीजेपी के संपर्क में हैं.