जौनपुर माफिया नंबर वन...क्या बाहुबली नेता धनंजय सिंह को अखिलेश यादव ने कहा माफिया?
कोडीन कफ सिरफ मामले में जैसे ही पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह का नाम जुड़ा इस मामले ने रफ्तार पकड़ ली. इसका जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में करते हुए धनंजय सिंह को सीधे तौर पर माफिया कह दिया है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and Dhananjay Singh
कोडीन कप सिरफ मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. इस मामले में जैसे ही पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह का नाम जुड़ा सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चाएं शुरू हो गईं. अब समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिना नाम लिए ही धनंजय सिंह को माफिया कह दिया है. बता दें कि कप सिरफ मामले में यूपी से जिन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है उनका कनेक्शन धनंजय सिंह से जोड़ा जा रहा है. ऐसे में अखिलेश यादव ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब वह आने वाले दिनों में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया के तौर पर एक-एक कर कई सारे लोगों का नाम लेने जाने वाले हैं. इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी चलाया जिसमें साफ तौर पर इसका जिक्र था कि किस तरह से धनंजय सिंह इस पूरे मामले में कनेक्ट हो रहे हैं.