यूपी की राय: क्या शंकराचार्य की यात्रा का प्रशासन ने बदला रूट? भड़के लोगों ने दी 2027 की चेतावनी
Shankaracharya Lucknow Arrival: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के लखनऊ पहुंचने पर बवाल. स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर रूट बदलने और कार्यक्रम रोकने का आरोप लगाया. आशुतोष ब्रह्मचारी के दावों और 2027 के चुनावों पर देखिए जनता की राय.
ADVERTISEMENT
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गौ रक्षा यात्रा के लखनऊ पहुँचने पर यूपी तक ने स्थानीय लोगों और यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से बातचीत की. इस दौरान लोगों ने प्रशासन के रवैये और हालिया विवादों पर अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया. शंकराचार्य का लखनऊ में आगमन हो चुका है. 11 मार्च को दोपहर 1:00 बजे स्मृति भवन में 'धर्म युद्ध' का शंखनाद होगा. छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि यात्रा का अनुभव बहुत सकारात्मक रहा और लोग गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित कराने के लिए एकजुट हो रहे हैं.