BARC में 105 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, हर महीने मोटी सैलरी पाने के लिए इस डेट के पहले करें अप्लाई
BARC JRF Recruitment 2026: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) 2026 के लिए 105 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. चयनित उम्मीदवारों को 37,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा. इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

BARC JRF Recruitment 2026: रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) 2026 प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं. इस फेलोशिप के तहत विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में शोध कार्य के लिए कुल 105 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी BARC की आधिकारिक वेबसाइट www.barc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं.