लेटेस्ट न्यूज़

UPPCB Recruitment 2026: यूपी के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में निकली बड़ी भर्ती! शानदार सैलरी पाने के लिए तुरंत करें अप्लाई

UPPCB Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) ने असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर के 40 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 28 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट uppbcb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UPPCB Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) ने असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर (AEE) और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर (ASO) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 28 मार्च 2026 की शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा.