यूपी पुलिस की 60244 पदों पर भर्ती का रिजल्ट आया, जानिए कितने जनरल, EWS, OBC, SC, ST हुए सेलेक्ट
UP Police Constable Final Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने UP Police Constable Final Result 2024 जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 60,244 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है.
ADVERTISEMENT

UP Police Bharti Exam
UP Police Constable Final Result 2024: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2024 में उम्मीदवारों का चयन जनरल, EWS, OBC, SC और ST कैटेगरी के आरक्षण नियमों के तहत किया गया है. सामान्य वर्ग के 24,102 उम्मीदवारों को चयन सूची में जगह मिली है, जबकि EWS के 6,024, OBC के 16,264, SC के 12,560 और ST के 1,204 अभ्यर्थी फाइनल मेरिट में शामिल हुए हैं.