लेटेस्ट न्यूज़

अपना कानपुर: 31 दिनों तक दबंगों ने पति, पत्नी और बच्ची को बनाया बंधक, एंड्रॉयड और फेसबुक से बच गई जान!

Kanpur Hostage News: कानपुर में 14 बीघा जमीन के लिए एक परिवार को महीने भर बंधक बनाकर रखा गया. दंपति ने शातिर दिमाग लगाकर Android TV पर Facebook के जरिए मदद मांगी और पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू किया. देखिए रोंगटे खड़े कर देने वाली रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

social share
google news

कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शाहजहांपुर के एक दंपति और उनकी डेढ़ साल की मासूम बच्ची को दबंगों द्वारा लगभग 31 दिनों तक बंधक बनाकर रखने का आरोप लगा है. पीड़ित दंपति ओम गुप्ता और दिव्या गुप्ता शाहजहांपुर के रहने वाले हैं. आरोप है कि उन्नाव के बांगरमऊ में उनकी 14 बीघा जमीन को हड़पने के लिए प्रॉपर्टी डीलर दीपक गंगवार ने उन्हें एग्रीमेंट के बहाने कानपुर बुलाया और 5 फरवरी को अगवा कर लिया. दबंगों ने उन्हें अलग-अलग होटलों और अंत में कल्याणपुर के एक फ्लैट में बाहर से ताला लगाकर कैद रखा.