13 साल पहले गाजियाबाद के हरीश राणा संग हुआ क्या था, अब SC ने भावुक हो दे दी उन्हें इच्छा मृत्यु, कैसे दी जाएगी?
Harish Rana Euthanasia Case: गाजियाबाद के हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने इच्छा मृत्यु दे दी है. पिछले 13 सालों से हरीश राणा का परिवार उम्मीद कर रहा था कि बेटा कभी सही होगा. मगर वो दिन कभी नहीं आया. जानिए आखिर हरीश की कहानी क्या है?
ADVERTISEMENT

UP News
Harish Rana Case: गाजियाबाद के हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दे दी है. केंद्र सरकार, डॉक्टरों के पैनल और हरीश के परिवार से लंबी और गंभीर चर्चा करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ये ऐतिहासिक और बड़ा फैसला सुनाया है. फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने इस फैसले को काफी मुश्किल फैसला बताया है. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भावुक भी हुए हैं.