गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छा मृत्यु! 13 साल से अचेत इस युवक पर फैसला सुनाते हुए भावुक हुआ सुप्रीम कोर्ट
Harish Rana Ghaziabad: गाजियाबाद के हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी है. अपना फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट के जज भी भावुक हो गए हैं. जानिए हरीश राणा का ये पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

UP News
Harish Rana Case Ghaziabad: सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी 11 मार्च के दिन ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में इच्छा मृत्यु की इजाजत दे दी है. कोर्ट ने गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा को इच्छा मृत्यु दे दी है. बता दें कि हरीश राणा के माता-पिता ने ही सुप्रीम कोर्ट में बेटे को इच्छा मृत्यु दिए जाने की याचिका लगाई थी, जिसपर लंबी सुनवाई के बाद अब कोर्ट का ये बड़ा फैसला आया है. माना जा रहा है कि ये देश का ऐसा पहला मामला है, जहां सुप्रीम कोर्ट ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी है.