लेटेस्ट न्यूज़

पीलीभीत में एक तरफ हो रही थी विनीता शुक्ला के अंतिम संस्कार की तैयारी, तभी गड्ढे में फंसा एम्बुलेंस का पहिया और हो गया चमत्कार!

Woman Comes Back to Life Ambulance Jerk: पीलीभीत में डॉक्टरों द्वारा ब्रेन डेड घोषित महिला विनीता शुक्ला को एम्बुलेंस के गड्ढे में गिरने से मिले झटके के बाद दोबारा जिंदगी मिल गई. अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे परिवार में लौटी खुशियां. वहीं विनीता के घर पर उन्हें देखने वालों का तांता लगा हुआ है.

ADVERTISEMENT

Pilibhit Miracle News
Pilibhit Miracle News
social share
Google CTA

Woman Comes Back to Life Ambulance Jerk: पीलीभीत जिला कोर्ट में हेड कॉपीइस्ट के पद पर तैनात विनीता शुक्ला को बरेली के एक निजी अस्पताल ने ब्रेन डेड घोषित कर घर ले जाने की सलाह दे दी थी. घर में अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. परिजन शव का इंतजार कर रहे थे. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. बरेली से पीलीभीत लाते समय रास्ते में एम्बुलेंस का पहिया एक गहरे गड्ढे में फंस गया. इस दौरान तेज झट्टके से विनीता की थम चुकी सांसों को जैसे संजीवनी मिल गई. जैसे सी विनीता के शरीर में हरकरत हुई घर वालें एम्बुलेंस से ही उन्हें अस्पताल लेकर भागे जहां इलाज के बाद अब उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है.