लेटेस्ट न्यूज़

SIR का फॉर्म भरने में BLO को आ रही ये सारी परेशानी, 4 दिसंबर की डेडलाइन में इसे पूरा करना बना बड़ा चैलेंज

देशभर में मतदाताओं से एसआईआर फॉर्म भरवाने की डेडलाइन 4 दिसंबर रखी गई है. एसआईआर को लेकर अमेठी में भी तेजी से काम किया जा रहा है. सभी अधिकारी और कर्मचारी तय समय में इसे पूरा करने में लगे हैं. इस बीच ड्यूटी पर तैनात कुछ महिला BLO ने अपनी परेशानी बताई है.

ADVERTISEMENT

SIR process in Amethi
SIR process in Amethi
social share
google news

देशभर में मतदाताओं से एसआईआर फॉर्म भरवाने की डेडलाइन 4 दिसंबर रखी गई है. एसआईआर को लेकर अमेठी में भी तेजी से काम किया जा रहा है. सभी अधिकारी और कर्मचारी तय समय में इसे पूरा करने में लगे हैं. इस बीच ड्यूटी पर तैनात कुछ महिला BLO ने अपनी परेशानी बताई है. महिलाओं का कहना है कि एसआईआर की प्रकिया को पूरा करने के लिए समय काफी कम है इसे आगे बढ़ा देना चाहिए. बता दें कि अमेठी में अभी तक 54 प्रतिशत एसआईआर का काम पूरा हो चुका है. लेकिन निर्धारित 5 दिनों में इसे पूरा कर पाना एक बड़ी चुनौती है.