कुछ ही घंटे में संभल में में क्यों बदल दिए गए दो जज? अब दीपक जायसवाल संभालेंगे सीजीएम की जिम्मेदारी
Deepak Jaiswal: संभल में पुलिस अधिकारियों पर एफआईआर का आदेश देने वाले जज विभांशु सुधीर के तबादले के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. जामा मस्जिद सर्वे का आदेश देने वाले जज आदित्य सिंह की नियुक्ति के कुछ ही घंटों बाद दीपक जायसवाल को संभल का नया CJM बनाया गया है.
ADVERTISEMENT

Deepak Jaiswal
Deepak Jaiswal: संभल में एएसपी अनुज चौधरी के खिलाफ एफआईआर का आदेश देने वाले सीजीएम विभांशु सुधीर को हटाए जाने के बाद से बवाल मचा हुआ है.सीजीएम विभांशु सुधीर के सुल्तानपुर ट्रांसफर के बाद जज आदित्य सिंह को बतौर जज नियुक्त किया गया. लेकिन वकीलों के भारी विरोध और न्यायिक गलियारों में मची हलचल के बाद शासन ने कुछ ही घंटों में आदेश पलटते हुए अब दीपक जायसवाल को संभल का नया सीजीएम नियुक्त कर दिया है.ऐसे में अब जजों के ट्रांसफर को लेकर चर्चा और तेज हो गई कि अचानक कुछ घंटे के अंदर ही फिर से क्यों बदल दिए गए संभल के सीजीएम?