बच्ची के साथ कंटेंट बनाकर फंस गए शादाब जकाती! ऐसा क्या बोल दिया कि बात पुलिस तक पहुंच गई?
फेमस कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती विवादों में घिर गए हैं. बच्ची के साथ अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में डीजीपी, सीएम और महिला आयोग से उनकी शिकायत की गई है. जानिए मेरठ के इस क्रिएटर के खिलाफ क्यों हुई FIR दर्ज करने की मांग.
ADVERTISEMENT

Shadab Jakati
दस वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी... वाली रील बनाकर सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाले मेरठ के कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती को लेकर बड़ी खबर पता चली है. इस बार शादाब जकाती बुरे फंसते हुए नजर आ रहे हैं. शादाब जकाती के खिलाफ डीजीपी से लेकर महिला आयोग और मुख्यमंत्री को शिकायत की गई है. इतना ही नहीं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग हुई है. आखिर शादाब जकाती ने ऐसा क्या कर दिया कि उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की जा रही है? पूरा मामला खबर में आगे तफ्सील से जानिए.