'10 वाला बिस्कुट' से फेमस हुए शादाब जकाती अरेस्ट होते ही छूट गए! इस केस में क्या हुआ सब जानिए
मेरठ के कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती को पहले पुलिस ने अरेस्ट किया फिर कुछ समय बाद ही उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई. शादाब पर अश्लील रील बनाने का आरोप है. जमानत मिलने के बाद शादाब ने कहा कि अगर उनके वीडियो से किसी को दुख हुआ हो तो वह माफी मांगते हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में शादाब जकाती
Shadab Jakati News: मेरठ के कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती के खिलाफ अश्लील रील बनाने के आरोप में केस दर्ज हुआ. शादाब को मेरठ की इंचौली पुलिस ने गिरफ्तार किया और अब उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई है. शादाब जकाती वही हैं जो 'दस वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी...' वाली रील बनाकर रातों रात वायरल हो गए थे. विवादित रील को लेकर शादाब जकाती के खिलाफ डीजीपी से लेकर महिला आयोग और मुख्यमंत्री को शिकायत की गई थी. इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ.