लेटेस्ट न्यूज़

13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को इच्छा मृत्यु मिलने के बाद अब उनके परिवार को यूपी में मिली इतने रुपयों की मदद

UP News: सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु दे दी है. अब इस मामले को लेकर योगी सरकार भी एक्टिव हो गई है. गाजियाबाद जिलाधिकारी ने हरीश के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात भी की है.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad news, Ghaziabad, Harish Rana, Supreme Court euthanasia, passive euthanasia, AIIMS Delhi, Ghaziabad News, food pipe, 13 years coma, historic decision, dignified farewell, Article 21, Harish Rana Case,
UP News
social share
google news

UP News: गाजियाबाद के हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने इच्छा मृत्यु दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कल अहम फैसला सुनाते हुए हरीश राणा को लेकर ये फैसला सुनाया. बता दें कि हरीश राणा पिछले 13 सालों से कोमा में हैं. जब डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए तो हरीश के माता-पिता ने बेटे के लिए इच्छा मृत्यु की याचिका सुप्रीम कोर्ट में लगाई, जिसके बाद कल कोर्ट ने ये बड़ा फैसला सुनाया. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भावुक भी हो गए. बता दें कि अब इस मामले को लेकर गाजियाबाद का जिला प्रशासन भी एक्टिव हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले को लेकर निर्देश दिए हैं. सीएम योगी के आदेश पर गाजियाबाद जिलाधिकारी समेत कई बड़े अधिकारी हरीश के घर पहुंचे और परिवार की स्थिति का जायजा लिया.