लेटेस्ट न्यूज़

कफ सिरप केस में गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का पिता, थाईलैंड भागने के चक्कर में था भोला प्रसाद

कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद को पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. भोला प्रसाद कोलकाता से थाईलैंड भागने की फिराक में था. भोला प्रसाद के नाम पर झारखंड में रजिस्टर्ड कंपनी शैली ट्रेडर्स से ही शुभम जायसवाल कोडीन कफ सिरप तस्करी का धंधा कर रहा था.

ADVERTISEMENT

Bhola prasad
Bhola prasad
social share
google news

मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोडीन कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत के बाद पुलिस लगातार इस मामले से जुड़े आरोपियों की धर पकड़ में लगी हुई है. इस बीच पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद को पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. भोला प्रसाद कोलकाता से थाईलैंड भागने की फिराक में था. भोला प्रसाद के नाम पर झारखंड में रजिस्टर्ड कंपनी शैली ट्रेडर्स से ही शुभम जायसवाल कोडीन कफ सिरप तस्करी का धंधा कर रहा था. ऐसे में भोला प्रसाद की गिरफ्तारी काफी अहम मानी जा रही है. हालांकि शुभम जायसवाल अभी भी फरार है.