लेटेस्ट न्यूज़

राहुल गांधी ने लखनऊ के जिन आदित्य श्रीवास्तव का नाम लेकर चुनाव आयोग पर धांधली का लगाया आरोप, यूपी Tak ने खोज निकाला उनका घर

राहुल गांधी ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए आदित्य श्रीवास्तव के EPIC नंबर का जिक्र किया. यूपी Tak की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि वह लखनऊ में नहीं बल्कि अब बेंगलुरु में रहते हैं. पढ़िए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
यह वो शख्स है जो बात कर रहा है
social share
Google CTA

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर चुनाव में धांधली करने के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने इस दौरान कई सबूत पेश करने का दावा किया और इसी कड़ी में लखनऊ के रहने वाले एक शख्स आदित्य श्रीवास्तव के EPIC नंबर का जिक्र किया. राहुल गांधी के आरोपों के बाद यूपी Tak की टीम ने लखनऊ में आदित्य श्रीवास्तव के घर को खोज निकाला और पड़ोसियों से बात कर पूरे मामले को समझने की कोशिश की.