लेटेस्ट न्यूज़

7 अगस्त को राहुल गांधी की डिनर पार्टी में शामिल होने जा रहे अखिलेश यादव, इन नेताओं को भी LOP की तरफ से मिला न्योता 

Rahul Gandhi India Alliance Dinner Party: आज यानी 7 अगस्त को लोकसभा के LOP राहुल गांधी अपने सरकारी आवास पर डिनर का आयोजन करने जा रहे हैं. इसमें सपा चीफ अखिलेश यादव को भी न्योता मिला है.

ADVERTISEMENT

Rahul and Akhilesh
Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav
social share
google news

Rahul Gandhi India Alliance Dinner Party: लोकसभा में विपक्ष के नेता (LOP) और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज यानी 7 अगस्त को दिल्ली में अपने सरकारी आवास 5 सुनहरी बाग पर इंडिया अलायंस के प्रमुख नेताओं के लिए एक डिनर का आयोजन किया है. ऐसी चर्चा है कि इस डिनर के आयोजन के जरिए राहुल गांधी विपक्षी एकता को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे. मालूम हो कि इंडिया अलायंस का गठन लोकसभा चुनाव 2024 से पहले किया गया था. जानकारी मिली है कि राहुल गांधी के इस डिनर आयोजन में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल होंगे.