लखनऊ और कानपुर में चलाई जाएंगी प्राइवेट इलेक्ट्रिक बसें, दोनों शहरों में इन 19 रूट पर मिलेगी ये सर्विस
लखनऊ और कानपुर में जल्द शुरू होंगी प्राइवेट इलेक्ट्रिक बसें. जानें सभी रूट्स और योगी कैबिनेट के इस बड़े फैसले से जुड़ी हर जानकारी.
ADVERTISEMENT

Lucknow, Kanpur, electric bus
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर में अब सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. योगी कैबिनेट ने दोनों शहरों में प्राइवेट इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस कदम का मकसद शहरी और उसके आस-पास के इलाकों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है.