लेटेस्ट न्यूज़

जेसिका विश्वास से निर्मला देवी तक... लखनऊ में रह रही नरगिस जब पति संग पकड़ी गई तो चौंकाने वाली कहानी पता चली

संतोष शर्मा

एटीएस ने 10 साल से अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला नरगिस (निर्मला देवी) और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले पति हरिओम आनंद को गिरफ्तार किया है. पश्चिम बंगाल से लखनऊ तक फैले इस नेटवर्क की पूरी कहानी सामने आई. खबर में आगे पूरी खबर पढ़ें.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में नरगिस उर्फ निर्मला और हरिओम
तस्वीर में नरगिस उर्फ निर्मला और हरिओम
social share

Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि महिला नाम बदलकर (नरगिस से निर्मला) अवैध तरीके से रह रही थी. इस महिला के साथ ही उसके कथित पति हरिओम आनंद को भी पुलिस ने दबोच लिया है. जांच में सामने आया है कि नरगिस 10 साल पहले टूरिस्ट वीजा पर बांग्लादेश से भारत आई थी. लेकिन वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी. फर्जी भारतीय पहचान बनाने और अवैध रूप से रहने के मामले में अब एटीएस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...