लेटेस्ट न्यूज़

पापा कब वापस आएंगे... चीख-चीख कर रो रहीं मुरादाबाद के दलित BLO सर्वेश सिंह की 4 लड़कियां, दिल पसीज जाएगा

मुरादाबाद के दलित BLO सर्वेश ने अपनी जान दे दी है. वो तो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने पीछे 4 लड़कियां, पत्नी और बूढ़ी मां को छोड़ गए हैं. तनिष्क, माही, नाइयू और रूही बार-बार एक ही सवाल पूछ रही हैं कि उनके पिता कहां हैं, वे कब वापस आएंगे.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में तनिष्क, माही, नाइयू, रूही और BLO सर्वेश सिंह
तस्वीर में तनिष्क, माही, नाइयू, रूही और BLO सर्वेश सिंह
social share
Google CTA

पापा कहां चले गए कब वापस आएंगे?... तनिष्क, माही, नाइयू और रूही बार-बार एक ही सवाल पूछ रही हैं कि उनके पिता कहां हैं. इन चारों बच्चियों के पिता का नाम सर्वेश सिंह है. दलित समाज से आने वाले BLO सर्वेश सिंह अब दुनिया में नहीं हैं. रविवार सुबह घरवालों को पता चला कि सर्वेश सिंह ने जान दे दी है. SIR को लेकर पनपा वर्क प्रेशर कथित रूप से सर्वेश सिंह की मौत का कारण बना. सर्वेश सिंह के घर सोमवार को मातम पसरा रहा. दरवाजे पर लोगों का आना जाना लगा रहा. लोगों को घर के भीतर सिर्फ मासूम बच्चियों की सिसकियां गूंजती मिलीं. बच्चियां जब पिता के बारे में पूछ रही थीं तब मां बबली और दादी सोमवती का कलेजा फट रहा था. उनके पास कोई जवाब न था.