मैं जीना चाहता हूं, लेकिन... मौत से पहले मुरादाबाद के BLO सर्वेश सिंह का वीडियो सामने आया, रोते हुआ बहुत कुछ कहा
मुरादाबाद में कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले BLO सर्वेश सिंह का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में सर्वेश सिंह ने अपनी मां को संबोधित करते हुए बहुत कुछ बाते कहीं हैं. सोशल मीडिया पर सर्वेश का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

BLO Sarvesh Singh
मुरादाबाद में रविवार सुबह का समय था. यहां BLO सर्वेश सिंह के घर में सभी लोग रोज की तरह उठने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन आज सर्वेश सिंह का कमरा कुछ ज्यादा ही देर तक बंद रहा. जब आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा तोड़ा गया. अंदर जो दिखा उसने एक पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी. BLO सर्वेश सिंह अपनी जान दे चुके थे. शिक्षक सर्वेश सिंह का 3 पेज का सुसाइड नोट मिला. इसमें उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के वर्क प्रेशर का जिक्र किया. अब सर्वेश सिंह का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में सर्वेश फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं. दावा है कि जान देने से पहले सर्वेश सिंह ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया था. इस वीडियो में सर्वेश सिंह ने बहुत कुछ कहा है.