अब यूपी के हर गांव तक पहुंचेगी बस! कैबिनेट मीटिंग में इस योजना को मिली मंजूरी
UP News: योगी कैबिनेट ने 'मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026' को दी मंजूरी. यूपी की सभी 59,163 ग्राम सभाओं तक पहुंचेंगी बसें. टैक्स फ्री होंगी बसें और किराया भी होगा सस्ता.
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में ग्रामीण आबादी के लिए एक क्रांतिकारी फैसला लिया गया है. सरकार ने ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026’ को मंजूरी दे दी है, जिससे अब प्रदेश के हर गांव तक सरकारी परिवहन सेवा की पहुंच सुनिश्चित होगी. मंगलवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 31 प्रस्तावों में से 30 को स्वीकृति दी गई. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस नई नीति का मुख्य उद्देश्य उन गांवों को जोड़ना है जहां अभी तक बसें नहीं पहुंच रही थीं.