लेटेस्ट न्यूज़

घूंघट में गिटार बजा रही ये वायरल दुल्हन कॉलेज में है प्रोफेसर, नाम है इनका तान्या, जानिए पूरी कहानी

नई नवेली दुल्हन तान्या का गिटार बजाते हुए गाना “एक दिन तुम मुझको मिल जाओगे” सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो शादी के सिर्फ एक दिन बाद रिकॉर्ड किया गया था और इंस्टाग्राम पर लाखों लोगों ने इसे देखा, शेयर और लाइक किया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. वीडियो में नई नवेली दुल्हन तान्या हाथ में गिटार लिए “एक दिन तुम मुझको मिल जाओगे” गाना गाती नजर आ रही हैं और उनका यह अंदाज यूजर्स को बहुत भा रहा है. खास बात यह है कि यह वीडियो शादी के सिर्फ एक दिन बाद रिकॉर्ड किया गया था. अब इसे लाखों लोग देख चुके हैं, शेयर कर रहे हैं और लाइक कर रहे हैं. इंटरनेट पर लोग तान्या के इस अंदाज और उनके गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं.