लेटेस्ट न्यूज़

राहुल गांधी ने बिहार चुनाव में किया यूपी के दलित मोची की जिंदगी बदलने का दावा, रामचेत के बेटे ने बता दी हकीकत

हार विधानसभा चुनाव के बीच यूपी के सुल्तानपुर निवासी एक दलित मोची की खूब चर्चा है. इनका नाम रामचेत है. बिहार चुनाव प्रचार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दलित मोची रामचेत की जिंदगी बदलने का दावा किया है. मगर  यूपी Tak की टीम ने मौके पर जाकर रामचेत के बेटे से बात की, तो हकीकत कुछ और ही निकली. 

ADVERTISEMENT

rahul gandhi and rachet mochi
rahul gandhi and rachet mochi
social share
Google CTA

बिहार विधानसभा चुनाव अपने चरम पर है. यहां सियासी तापमान गर्म है और सत्ताधारी पार्टियों से लेकर विपक्षी दल दोनों आपस में एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के बीच यूपी के सुल्तानपुर निवासी एक दलित मोची की खूब चर्चा है. इनका नाम रामचेत है. बिहार चुनाव प्रचार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दलित मोची रामचेत की जिंदगी बदलने का दावा किया है. राहुल गांधी का दावा है कि उन्होंने रामचेत की मदद की जिससे उनके हालात बदल गए. मगर यूपी Tak की टीम ने मौके पर जाकर रामचेत के बेटे से बात की, तो हकीकत कुछ और ही निकली.