लेटेस्ट न्यूज़

सांसद धर्मेंद्र यादव के पास उस जाति के माफियाओं की लिस्ट जिन्हें गिफ्ट की गईं करोड़ों की गाड़ियां? इस दावे से मचा हड़कंप

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा में व्यापक नकली कफ सिरप रैकेट का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्वांचल से लेकर कई राज्यों और विदेशों तक फैला यह सिंडिकेट “जाति विशेष के माफिया” चला रहे हैं. उन्होंने कड़े एक्शन की मांग की.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी (सपा) के आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा में एक गंभीर मुद्दा उठाकर हड़कंप मचा दिया है. उन्होंने सदन में पूर्वांचल से शुरू होकर कई राज्यों और यहां तक कि विदेशों तक फैले नकली कफ सिरप के सिंडिकेट का मुद्दा उठाया और इस रैकेट को चलाने वाले माफियाओं पर गंभीर आरोप लगाए. धर्मेंद्र यादव ने यहां तक दावा कर दिया कि जाति विशेष के माफिया इस रैकेट को चला रहे हैं. उनके मुताबिक इन माफियाओं को करोड़ों रुपये की गाड़ियां उपहार में दी गई हैं. उन्होंने कहा कि वो इन माफियाओं के नाम सहित पूरी लिस्ट दे सकते हैं. धर्मेंद्र यादव ने इस मुद्दे को जनहित के मामले के तहत सदन में उठाया और केंद्र व राज्य सरकार से इस पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की.