लेटेस्ट न्यूज़

यूपी पुलिस में निकली असिस्टेंट ऑपरेटर की भर्ती, इस विषय से 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, सारी डिटेल जानिए

PPRPB ने यूपी पुलिस रेडियो विभाग में असिस्टेंट ऑपरेटर के 44 पदों के लिए भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 3 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 2 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन जारी रहेगी. यह अवसर 12वीं पास (फिजिक्स और मैथ्स) उम्मीदवारों के लिए है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस रेडियो विभाग में असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 44 रिक्तियां भरी जाएंगी. आवेदन प्रक्रिया 3 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 2 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए खास है जिन्होंने 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा फिजिक्स और गणित विषयों के साथ पास की हो.