लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में बनेंगे 5 हजार सरकारी फ्लैट्स, ये रखी जाएगी इनकी कीमत, LDA की इस योजना की डिटेल्स जानिए

यूपी तक

Lucknow LDA New Scheme: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) करीब पांच हजार सस्ते आवास (फ्लैट) बनाने की तैयारी कर रहा है. इन फ्लैट्स की कीमत आपको हैरान कर देगी. इसके अलावा एलडीए की आने वाली अनंत नगर, नैमिष नगर और वरुण विहार योजनाओं में भी नियमों के तहत ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवास बनाए जाएंगे.

ADVERTISEMENT

Lucknow Sarkari Flats Yojana
Lucknow Sarkari Flats Yojana
social share

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहने वाले गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए अब सस्ते और सुंदर घर का सपना देखना सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि हकीकत बनने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बड़े निर्देश के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने एक महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर दिया है. LDA अब करीब 5000 सस्ते आवास (फ्लैट) बनाने की तैयारी में है जिसके लिए जमीन की तलाश शुरू हो चुकी है. सबसे अच्छी बात यह है कि प्रत्येक फ्लैट की कीमत लगभग 10 लाख रुपये तक रखने का प्रस्ताव है. यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोग इन किफायती योजनाओं का लाभ उठा सकें.

यह भी पढ़ें...