लेटेस्ट न्यूज़

न्यू ईयर पर लखनऊ से गोवा का धांसू टूर प्लान लेकर आया IRCTC, पैकेज और पूरी ऑफरिंग जानिए

IRCTC लाया लखनऊ से गोवा का आकर्षक हवाई टूर पैकेज 'गोवा डिलाइट'. 24 जनवरी 2026 से शुरू होकर ये टूर कराएगा नॉर्थ और साउथ गोवा का भ्रमण, ₹38000 प्रति व्यक्ति से शुरू होने वाले पैकेज मूल्य और बुकिंग प्रक्रिया जानें.

ADVERTISEMENT

कम बजट में गोवा की यात्रा
IRCTC launches 'GOA DELIGHT' Air Tour Package
social share
google news

अगर आप नए साल के जश्न को गोवा की हसीन वादियों और समुद्री तटों पर मनाने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) अपने हवाई टूर पैकेज की श्रृंखला में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गोवा डिलाइट (GOA DELIGHT) टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. यह पैकेज उन यात्रियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो ट्रेन के सफर की जगह कम समय में हवाई यात्रा से गोवा पहुंचना चाहते हैं. यह आकर्षक टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का होगा. इसे जनवरी 2026 के आखिरी सप्ताह में शुरू किया जाएगा. टूर की शुरुआत 24 जनवरी 2026 को होगी और इसका समापन 27 जनवरी 2026 को होगा. यह पैकेज पर्यटकों को नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा के प्रमुख और मनमोहक जगहों की सैर कराएगा.