मुझे पति से आज ही छुटकारा चाहिए... पत्नी ने ये बात बहन हरदेवी से कही और फिर बुरी मौत मारा गया ओम प्रकाश
झांसी पुलिस ने हरदेवी नामक महिला को अरेस्ट किया है. हरदेवी पर 20 हजार रुपये का इनाम था. हरदेवी ने जिस तरीके से अपने जीजा की हत्या करवाई उसे जान आप चौंक जाएंगे. इस हत्याकांड की पूरी कहानी खबर में आगे विस्तार से पढ़िए.
ADVERTISEMENT

Jhansi Crime
Jhansi Crime: मेरा पति रोज शराब पीकर मारपीट करता है, मुझे आज ही उससे छुटकारा चाहिए. ये बात झांसी की रहने वाली महिला जयकुंवर ने अपनी बहन हरदेवी से कही. बहन की इस बात को सुन हरदेवी ने अपने जीजा ओम प्रकाश को निपटने की साजिश रच डाली. 13 सितंबर, 2025. यही वो तारीख थी जिस दिन ओम प्रकाश को दर्दनाक मौत दी गई. हरदेवी ने जीजा ओम प्रकश को मारने के लिए किसी और से नहीं बल्कि खुद के बॉयफ्रेंड अमर सिंह रायकवार से कहा था. गर्लफ्रेंड हरदेवी की मांग को अमर सिंह ठुकरा नहीं पाया और फिर उसने वही किया जो उसे नहीं करना था. ये कहानी इस बात की तस्दीक देती है कि रिश्ते किस तरह शर्मसार हो सकते हैं.