लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में सालों बाद लौट-लौट कर आ रहीं पति से दूर भागी पत्नियां, ये 7 केस आपको चौंका देंगे

योगी सरकार की बीड़ा (BIDA) योजना ने बुंदेलखंड में रिश्तों की दुनिया में भूचाल ला दिया है. 22 साल बाद लौटी पत्नी, बॉयफ्रेंड संग भागी पत्नी और करोड़ों के लिए टूटा परिवार. जानें मुआवजे की मोटी रकम ने कैसे सामाजिक ढांचे को बदल दिया.

ADVERTISEMENT

Photo: Pushpendra And Sonam
Photo: Pushpendra And Sonam
social share
google news

योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी 'बीड़ा' किसानों को मुआवजा देने के साथ-साथ रिश्तों की दुनिया में भी अप्रत्याशित हलचल पैदा कर दी है. मुआवजे में मिली मोटी रकम से वर्षों से टूटे रिश्ते फिर जुड़ने लगे हैं. कई महिलाएं जो लंबे समय से पति से अलग रह रही थीं, अब बीड़ा की रकम आते ही अपना घर, अपना परिवार याद करने लगी हैं. बीड़ा योजना अब सिर्फ औद्योगिक विकास नहीं बल्कि बुंदेलखंड के सामाजिक ढांचे में आने वाले बड़े बदलाव की शुरुआत बनकर उभर रही है.