लेटेस्ट न्यूज़

सेना के जवान विवेक सिंह को प्रयागराज में सड़क पर लिंच कर मार डालने वाले ये 5 कौन?

UP News: प्रयागराज में सेना के जवान विवेक सिंह को सड़क पर लिंच कर मार दिया गया है. विवेक को जिन 5 लोगों ने मारा है उनके नाम सामने आ गए हैं. मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा है कि सभी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है.

ADVERTISEMENT

विवेक सिंह, जिनकी रोजरेज की घटना में हत्या कर दी गई. (File Photo: Pankaj Srivastava/ITG)
विवेक सिंह (File Photo: Pankaj Srivastava/ITG)
social share
google news

UP News: जब सेना के जवान को ही लिंच करके मार दिया जा रहा है तो आप सोचिए अपराधियों के बीच पुलिस का डर कैसा होगा? प्रयागराज में तब सनसनी फैली जब खबर आई कि भारतीय सेना के मिलिट्री इंटेलिजेंस विभाग में तैनात विवेक कुमार सिंह की हत्या कर दी गई है. विवेक कुमार सिंह को क्यों मारा गया और किन लोगों ने उनकी जान ली सब जानकारी अब सामने आ गई है.