बिखरे हुए कॉन्डोम और 9 महिलाएं... वाराणसी के स्पा सेंटर पर ये क्या दिखा, BJP महिला नेता के पति से कैसा कनेक्शन?
वाराणसी में पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर अचानक छापा मारकर 9 महिलाओं समेत कुल 13 लोगों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने यहां से यूज्ड/अनयूज्ड कॉन्डोम भी बरामद किए हैं. जानिए इस मामले में भाजपा नेता शालिनी यादव के पति अरुण यादव का कैसा कनेक्शन सामने आया है.
ADVERTISEMENT

Varanasi News
वाराणसी में जिसे लोग स्पा सेंटर समझ रहे थे उसकी हकीकत कुछ और निकली. पुलिस ने जब अचानक यहां छापा मारा तो होश उड़ गए. यहां स्मार्ट बाजार के पास मेलोडी स्पा और एक बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 112 में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर 9 महिलाओं समेत कुल 13 लोगों को पकड़ा है. बड़ा आरोप ये है कि दोनों ही स्थान भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति अरुण यादव के हैं. अरुण ने दोनों ही फ्लैट्स को किराए पर दे रखा था.