लेटेस्ट न्यूज़

राहुल गांधी के सवाल से पता चल गया 2026 के किस महीने में होगी जनगणना, जाति की गिनती पर सरकार ने ये बताया 

Census 2027 को लेकर केंद्र सरकार ने लोकसभा में बड़ी जानकारी दी है. सबसे बड़ी खबर यह है कि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस जनगणना में जाति की गिनती भी शामिल होगी. सरकार ने यह जानकारी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक प्रश्न के जवाब में दी है.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
social share
google news

भारत की अगली जनगणना (Census 2027) को लेकर केंद्र सरकार ने लोकसभा में महत्वपूर्ण जानकारी दी है. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को सदन को सूचित किया कि देश की अगली जनगणना अप्रैल 2026 से शुरू होकर फरवरी 2027 तक दो चरणों में पूरी की जाएगी. सबसे बड़ी खबर यह है कि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस जनगणना में जाति की गिनती भी शामिल होगी. इस मुद्दे पर लंबे समय से राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही थी. आपको बता दें कि यह जानकारी मंत्री ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक प्रश्न के जवाब में दी.