लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर सेंट्रल पर ट्रेनों में भारी भीड़, छठ-दिवाली के लिए टॉयलेट में भी बैठ घर जा रहे लोग! बृजेश तिवारी ने बताया दर्द

दिवाली और छठ पर घर लौट रहे लोग भारी मुश्किलें झेल रहे हैं. कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है. यात्री शौचालय में बैठकर यात्रा कर रहे हैं. स्लीपर कोच तक फुल हैं, और प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी मची है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

दिवाली और छठ जैसे खास त्योहारों पर घर जा रहे लोग किन मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, इसकी एक बानगी कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर देखने को मिली है. देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों को पूर्वांचल और बिहार ले रहा ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है. लोग ट्रेन के शौचालय में बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं. यूपी Tak ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन का जायजा लिया. यहां बिहार और पूर्वांचल की ओर जा रही ट्रेनों में बुरा हाल देखने को मिला है. हमें कई यात्री ऐसे मिले जो 8-8 घंटे से ट्रेन में खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं. खासकर कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म 6 और 7 पर अफरातफरी का माहौल देखने को मिला. ट्रेन के दरवाजे और खिड़कियां तक बंद कर दिए गए थे. स्लीपर कोच में खड़े होने तक की जगह नहीं थी और लोग ट्रेन में जगह पाने परेशान नजर आए.