लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर में कबड्डी खेलते हुए भिड़ गईं BIT और KIPM की लड़कियां, खूब हुई बाल नोचा-नोची और चले थप्पड़

गोरखपुर के बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) में गर्ल्स कबड्डी मैच के दौरान BIT और KIPM कॉलेज की छात्राओं के बीच झगड़ा मारपीट में बदल गया. फाइनल मैच हारने के बाद BIT कॉलेज की छात्राओं ने KIPM की विजेता टीम से भिड़ंत कर ली, जिसमें चार छात्राएं घायल हुईं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

गोरखपुर के बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) में शुक्रवार को आयोजित जोनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के दौरान गर्ल्स कबड्डी मैच में बड़ा बवाल हो गया. फाइनल मैच में हार के बाद BIT कॉलेज और KIPM कॉलेज की छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान चार छात्राएं घायल हो गईं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.