निक्की मर्डर केस: हॉस्पिटल के मेमो में सिलेंडर फटने से जलने की बात किसने लिखवाई, इसपर साइन करने वाला देवेंद्र कौन?
ग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे सामने आई रहे हैं. इस बीच निक्की की मौत के बाद उसका मेमो सामने आया है जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है.
ADVERTISEMENT

Nikki memo from Fortis Hospital
ग्रेटर नोएडा के निक्की भाटी मर्डर केस में अब हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच निक्की की मौत के बाद फोर्टिस अस्पताल के मेमो की कॉपी सामने आई है. ये मेमो अस्पताल ने पुलिस को दिया था. इस मेमो से चौंकाने वाले खुलासा हुआ है. मेमो में लिखा हुआ है 'घर में गैस सिलेंडर फटने से मरीज बुरी तरह से जल गया.'