लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा में 51 साल के इस शख्स से विनिक्षा और खुशी ने की अतरंगी बातें फिर गोवा घुमाने के बहाने बुला कांड कर दिया

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में 51 साल के विकल सिंह के साथ बड़ा फ्रॉड हुआ है. 21 और 19 साल की दो लड़कियों ने पहले उन्हें प्रेम जाल में फंसाया और फिर लाखों रुपये उनसे हड़प लिए. ये कहानी एक फोन कॉल से शुरू हुई और गोवा घूमने जाने तक आगे बढ़ी. खबर में जानिए फिर क्या क्या हुआ?

ADVERTISEMENT

Greater Noida News
Greater Noida News
social share
google news

ग्रेटर नोएडा के रहने वाले विकल सिंह 51 साल के हैं. विकल सिंह की शादी नहीं हुई है. कुछ दिन पहले विकल सिंह के पास एक फोन आया. यह फोन एक लड़की का था. लड़की ने विकल सिंह से खूब मीठी-मीठी बातें करीं. धीरे-धीरे एक और लड़की विकल सिंह से बात करने लगी. अब दो लड़कियां विकल सिंह से अतरंगी बातें कर रही थीं. इन दोनों लड़कियों का नाम विनिक्षा और खुशी था. बात का सिलसिला आगे बढ़ा. इस दौरान इनमें से एक लड़की ने विकल सिंह से शादी का प्रस्ताव रखा. यहीं से अब असली खेल की शुरुआत हुई. जिस मकसद के लिए विनिक्षा और खुशी ने विकल सिंह से दोस्ती की थी, अब वो अपने प्लान में सफल हो रही थीं.