UPTak Baithak Logo

मेरे पति की डिग्री पर बना हुआ था फर्जी डॉक्टर...बहन सोनाली ने भाई राजीव गुप्ता की खोल डाली पोल

डॉक्टर राजीव कुमार गुप्ता की बहन सोनाली का आरोप है कि डॉक्टर उनके पति अभिनव सिंह की डॉक्टरेट डिग्री का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर 3 साल नौकरी कर रहे हैं. डॉक्टर अभिनव सिंह रिश्ते में डॉक्टर राजीव कुमार गुप्ता के जीजा हैं. हैरानी की बात ये है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया है.

ADVERTISEMENT

Lalitpur News:सांकेतिक तस्वीर
Lalitpur News:सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त डॉक्टर राजीव कुमार गुप्ता पर उनकी खुद की बहन ने गंभीर आरोप लगाए हैं. डॉक्टर की बहन सोनाली का आरोप है कि डॉक्टर राजीव गुप्ता उनके पति अभिनव सिंह की डॉक्टरेट डिग्री का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर 3 साल नौकरी कर रहे हैं. डॉक्टर अभिनव सिंह रिश्ते में डॉक्टर राजीव कुमार गुप्ता के जीजा हैं. हैरानी की बात ये है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया है. ऐसे में सीएमओ पैनल टीम बनाकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है.